उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद केदारनाथ यात्रा स्थगित, 100 लोगों को बचाया गया

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण शनिवार को सोनप्रयाग के पास भूस्खलन होने के बाद केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। तीर्थयात्रियों को फिलहाल गौरीकुंड से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने भूस्खलन वाले क्षेत्र से 100 से ज़्यादा यात्रियों को सुरक्षित निकाला है। वहीं, पीडब्ल्यूडी वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटा है।