उत्तराखंड के होटल में कोलकाता के प्रोफेसर की कथित तौर पर गला रेतकर की गई हत्या
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी के 44-वर्षीय प्रोफेसर मैनक पाल की उत्तराखंड के एक होटल में कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि उनके हाथों पर कट लगे हुए थे और उनका गला रेता गया था। होटल के कर्मचारियों को प्रोफेसर का शव होटल के बाथरूम में मिला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।