उत्तराखंड के हेलंग डैम साइट पर भरभराकर गिरा पहाड़, 12 मज़दूर हुए घायल
उत्तराखंड में चमोली के हेलंग में विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजन की निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा हो गया। साइट के पास पहाड़ का बड़ा सा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया जिसमें 12 मज़दूर घायल हो गए। हादसे के वक्त साइट पर करीब 200 मज़दूर काम कर रहे थे और कई मज़दूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।