उत्तराखंड पुलिस SI भर्ती का परिणाम हुआ घोषित, क्या रही कट-ऑफ?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची व कट-ऑफ मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। एसआई भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 205.66, ओबीसी के लिए 198.80, एससी के लिए 174.14 व एसटी के लिए 189.39 अंक रही।