उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट (ubse.uk.gov.in) पर जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में इस बार 12वीं में 83.23% विद्यार्थी पास हुए और 98.60% अंक हासिल कर साइंस स्ट्रीम की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। वहीं, 10वीं में कमल सिंह चौहान व जतिन जोशी ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है।