inshorts

उत्तराखंड में 'भारत माता की जय' नहीं बोलने पर हुई शॉल बेचने वाले कश्मीरी युवक की पिटाई

ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) में कुछ लोगों ने कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) से शॉल बेचने आए एक युवक से मारपीट की है। युवक ने बताया, "आरोपियों ने मेरा नाम पूछा...फिर मारपीट कर मेरे ऊपर 'भारत मात की जय' बोलने का दबाव बनाया।" आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी लीक किया जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।