उत्तराखंड में 11000 फीट की ऊंचाई पर बना है 'स्काईवॉक ब्रिज', दिखते हैं अद्भुत नज़ारे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में 11000 फीट की ऊंचाई पर 'स्काईवॉक ब्रिज' बना है जहां से आप प्राकृतिक सौंदर्य के साथ अद्भुत नज़ारे देख सकते हैं। 150 मीटर लंबा लकड़ी का यह सीढ़ीनुमा पुल 150 साल से अधिक पुराना है। 1962 से पहले यह पुल भारत और तिब्बत के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था।