प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर से कहा है, "आपके पास एक बड़ा फॉलोअर बेस है। आप उत्तराखंड के विंटर टूरिज़्म को बढ़ावा देकर पुण्य कमा सकते हैं।" पीएम ने कहा, "आपको 5 मिनट की फिल्म बनानी है और उसमें उत्तराखंड के विंटर टूरिज़्म को बढ़ावा देना है।" बकौल पीएम, यह दशक उत्तराखंड का है।