उत्तराखंड में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से 100 से ज़्यादा लोग हुए बीमार
देहरादून (उत्तराखंड) में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कुट्टू के जिस आटे को खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब हुई उसकी आपूर्ति सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से हुई थी और 22 दुकानों को चिह्नित करके सील कर दिया है।