उत्तराखंड में चट्टान गिरने से हेमकुंड साहिब जाने वाला इकलौता पुल टूटा, आवाजाही हुई बंद

उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ी से चट्टान गिरने से गोविंदघाट से पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब जाने वाला इकलौता पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद हेमकुंड साहिब और विश्व धरोहर फूलों की घाटी जाने का मार्ग बाधित हो गया है। गौरतलब है, सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलने वाले हैं।