inshorts

उत्तराखंड में तेज़ रफ्तार कार ने पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर, 4 की मौत

उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार रात एक तेज़ रफ्तार कार ने पैदल चल रहे कुछ लोगों को टक्कर मारी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। कार ने फिर एक स्कूटर को टक्कर मारी जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद कार सवार फरार हो गए जिनको पुलिस तलाश कर रही है।