उत्तराखंड में फैला रहस्यमयी बुखार, 15 दिनों में 10 लोगों की मौत
उत्तराखंड के 2 ज़िलों में एक रहस्यमयी बुखार से 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। मृतकों में ज़्यादातर 50-70 वर्षीय बुज़ुर्ग शामिल हैं। ज़िला सर्विलांस अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि पानी सप्लाई करने वाले टैंक की जांच में कोलीफार्म बैक्टीरिया पाया गया है जो हैजा जैसी बीमारियां फैलाता है।