उत्तराखंड में बढ़ते हेलीकॉप्टर हादसों की क्या हैं तीन बड़ी वजहें?
उत्तराखंड में रविवार सुबह रुद्रप्रयाग ज़िले में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत हो गई और बीते 5 महीनों में यह हेलीकॉप्टर क्रैश होने का 5वां मामला है। एक्सपर्ट के अनुसार, बढ़ते हादसों की वजहों में 'खराब मौसम' (विज़िबिलिटी की समस्या), 'तकनीकी खामियां' और 'सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन ना होना' शामिल है।