उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चार धाम यात्रा 2 दिन के लिए हुई स्थगित
उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से चारधाम यात्रा को 2-दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरुद्ध होने तथा भारी वर्षा के अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा आज व कल के लिए स्थगित की गई है।