उत्तराखंड में लोगों ने पकड़ा 20 फीट लंबा व 175 किलो वज़न का विशालकाय अजगर

नैनीताल (उत्तराखंड) के रामनगर में सोमवार को लोगों ने एक 20 फीट लंबा और करीब 175 किलोग्राम वज़न का विशालकाय अजगर पकड़ा। वन विभाग की 'सेव द स्नेक' टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। रेंज अधिकारी पूरन सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र में अब तक पकड़ा गया सबसे बड़ा अजगर है।