inshorts

उत्तराखंड में शादी समारोह में जा रहे शिक्षकों की कार शिप्रा नदी में गिरी, 3 की हुई मौत

उत्तराखंड में शनिवार देर रात अल्मोड़ा से हल्द्वानी आते समय एक कार शिप्रा नदी में गिर गई जिसमें कार सवार 3 शिक्षकों की मौत हो गई जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है। ये सभी एक शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी जा रहे थे। बकौल पुलिस, घायल शिक्षक ने बताया कि कार बैक करते समय हादसा हुआ है।