उत्तराखंड में शादीशुदा गर्लफ्रेंड संग होटल में ठहरे शख्स की शक्तिवर्धक दवा लेने के बाद हुई मौत
हल्द्वानी (उत्तराखंड) के एक होटल में अपनी शादीशुदा महिला मित्र संग ठहरे एक 32-वर्षीय शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआती जांच के अनुसार, 3 बच्चों के पिता शख्स ने होटल में बियर पीने के बाद शक्ति (सेक्स) वर्धक दवा ली थी। फॉरेंसिक डॉक्टर ने बताया कि प्रथमदृष्टया शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज़ से मौत की आशंका है।