मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन में घायल हुए बीआरओ कर्मियों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया है। बीआरओ कर्मियों को रेक्यू कर आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से जोशीमठ लाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक फंसे हुए कुल 55 मजदूरों में से 47 मजदूरों को बचा लिया गया है।