रिपोर्ट्स के मुताबिक, चमोली (उत्तराखंड) में हिमस्खलन में बर्फ के नीचे फंसे 55 मज़दूरों में से अबतक 50 मज़दूरों को रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए लोगों में से 46 सुरक्षित हैं जबकि 4 की मौत हो गई है। बाकी फंसे हुए 5 मज़दूरों की तलाश के लिए एनडीआरएफ समेत सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।