उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में 2 मैनेजर के खिलाफ FIR की गई दर्ज
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर विकास तोमर और एकाउंटेबल मैनेजर कौशिक पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने डीजीसीए और यूकाडा के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया और घोर लापरवाही बरती जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।