उत्तराखंड के चमोली के माणा गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से मरने वाले मज़दूरों की संख्या 8 हो गई है। हिमस्खलन के बाद लापता 4 लोगों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए और अब रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। इससे पहले बर्फ में फंसे 46 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।