उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर निकली भर्ती
UPSSSC ने उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर 2026 से आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवरों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 40 साल है।