बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक मौलाना को एक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने छोटे भाई की तबीयत खराब होने पर उसे झाड़-फूंक के लिए मौलाना के पास लेकर गई थी। बच्ची के परिजन के अनुसार, मौलाना ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।