उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, हिमाचल प्रदेश में था केंद्र
शुक्रवार रात हिमाचल प्रदेश में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इसका केंद्र धर्मशाला से करीब 18 किलोमीटर दूर चंबा ज़िले में था। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।