उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के मोरी विकासखंड स्थित पवाणी गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से करीब 10 लकड़ी के मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि एक मकान में आग लगने के बाद रसोई गैस सिलिंडर फट गया जिससे आग तेज़ी से फैल गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की।