उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी के बाद गौमुख-तपोवन ट्रेक बंद; 4,000 मीटर से ऊपर जाने पर रोक
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन ने 4,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी ट्रेकिंग रूट बंद कर दिए हैं। यह प्रतिबंध रिज़र्व्ड जंगल के इलाके में आने वाले रास्तों पर लागू किया गया है जिसमें गंगोत्री नैशनल पार्क के गौमुख-तपोवन मार्ग भी शामिल है। रास्ते सुरक्षित होने तक प्रतिबंध जारी रहेगा। नेलांग घाटी और गरतांग गली खुली हैं।