उत्तरकाशी में बार-बार भूकंप के झटकों के बाद लोग क्यों 1991 की तबाही को कर रहे याद?

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में पिछले कई दिनों में भूकंप के कई झटके आए हैं। लोगों को 1991 जैसी तबाही का डर है जब 6.8 तीव्रता के भूकंप में उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में करीब 768 लोगों की मौत हुई थी और हज़ारों परिवार बेघर हुए थे। इस भूकंप के बाद इलाके में दो महीने के अंदर 142 झटके आए थे।