शुरुआती उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 313 अंक की गिरावट के साथ 84,587 जबकि निफ्टी 98 अंक की गिरावट के साथ 25,860 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 23 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं। सबसे बड़ी गिरावट ट्रेंट (1.59%) और टाटा मोटर्स (1.55%) के शेयरों में दर्ज की गई।