उतने प्रभावी नहीं हैं: हार्दिक के टी20 विश्व कप 2024 की टीम में शामिल होने पर मदनलाल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम पर चर्चा करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने कहा है, "हार्दिक पंड्या उतने प्रभावी नहीं हैं। टीम प्रबंधन ने उन पर एक चांस लिया है।" उन्होंने कहा, "भारत ने तब अच्छा प्रदर्शन किया जब उनके पास अच्छा पेस अटैक था...मुझे इस टूर्नामेंट के लिए पेस अटैक पसंद नहीं है।