उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की अमेरिका व 10 अन्य देशों ने सोमवार को निंदा की और संयुक्त राष्ट्र से मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया। इन देशों में अल्बानिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, फ्रांस, आयरलैंड, जापान, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया, यूके और अमेरिका शामिल हैं। गौरतलब है, उत्तर कोरिया ने शनिवार को इस मिसाइल का प्रक्षेपण किया था।