दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार सोमवार को उत्तर कोरिया ने 2 संदिग्ध मिसाइलें समुद्र में लॉन्च कीं। ये 2 हफ्तों के अंदर उत्तर कोरिया द्वारा चौथा मिसाइल परीक्षण है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर (कोरिया) ने दोनों कम दूरी तक वार करने वाली मिसाइलों को सुनान नाम के इलाके से दागा है।