inshorts

उत्तर कोरिया ने किम जोंग-इल की पुण्यतिथि को लेकर 11 दिनों तक हंसने पर लगाया बैन: रिपोर्ट

रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने पूर्व नेता किम जोंग-इल की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर वहां के लोगों को 11 दिनों तक खुशी मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रीय शोक के दौरान लोगों के हंसने-शराब पीने पर भी प्रतिबंध है। किम जोंग-इल के बेटे किम जोंग-उन की सरकार ने यह आदेश दिया है।