उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार इस्तेमाल किए तो वह खुद ही नष्ट हो जाएगा: दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल उसे अपने विनाश के रास्ते पर ले जाएगा। यह बयान उत्तर कोरिया द्वारा एक नया कानून बनाए जाने के कुछ दिनों बाद आया है जो उसे आत्मरक्षा के लिए परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल करने की अनुमति देता है।