रॉयटर्स के अनुसार, उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रतिबंधों के बावजूद पिछले साल अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को जारी रखा। बकौल रिपोर्ट, 2020 से मध्य 2021 तक उत्तर कोरिया के साइबर हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से नॉर्थ अमेरिका, यूरोप व एशिया से $5 करोड़ चुराए। उत्तर कोरिया ने पिछले महीने 7 हथियारों का परीक्षण किया था।