उत्तर कोरिया ने सीमा के पास दागे 200 गोले, दक्षिण कोरिया ने खाली कराए द्वीप
दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के दो द्वीपों के पास समुद्र में 200 से अधिक गोले दागे। लोगों को द्वीप खाली करने को कहा गया है। उत्तर कोरिया द्वारा 2010 में एक द्वीप पर गोले दागे जाने के बाद से दोनों देशों के बीच यह सबसे गंभीर सैन्य तनाव है।