भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही बुधवार तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, मुज़फ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।