उत्तर प्रदेश के देवरिया में बस और एसयूवी की टक्कर के चलते 6 लोगों की हुई मौत

देवरिया (उत्तर प्रदेश) में सोमवार रात एक बस व एसयूवी की टक्कर के चलते 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, "सामने से आई बस ने एसयूवी को टक्कर मारी थी।" 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।