उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 ज़िलों की 55 सीटों पर सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में सुरेश कुमार खन्ना, बलदेव सिंह औलख समेत कुछ मंत्रियों, पूर्व आयुष राज्यमंत्री व सपा गठबंधन प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी, वरिष्ठ सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म समेत 586 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।