उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर अकाउंट सोमवार को हैक हो गया जिसे कुछ देर बाद रिकवर कर लिया गया। अकाउंट हैक होने के बाद इससे नॉन-फंजिबल टोकन्स (एनएफटी) संबंधित ट्वीट्स किए गए। गौरतलब है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट भी शुक्रवार को हैक हुआ था तो वहीं आज पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ।