उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के कई शहरों में 5°C से नीचे लुढ़का तापमान, सूची जारी
आईएमडी ने 5 जनवरी 2024 को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की सबसे ठंडी जगहों की सूची जारी की है। बीकानेर, अजमेर और चूरू (राजस्थान) में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8°C, 4.8°C और 5.4°C दर्ज हुआ। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.9°C जबकि पंजाब के लुधियाना और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.6°C रिकॉर्ड हुआ। मेरठ (यूपी) में पारा 8.2°C तक लुढ़क गया।