उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में जामिया के छात्र की ज़मानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

दिल्ली के एक कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र व आरजेडी के युवा विंग के नेता मीरान हैदर की ज़मानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। हैदर पर यूएपीए और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। बकौल कोर्ट, हैदर के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सच हैं।