inshorts

उत्तराखंड एचसी ने राज्य लोक सेवा परीक्षा में मूल निवासी महिलाओं के 30% आरक्षण पर लगाई रोक

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य की मूल निवासी महिलाओं को उत्तराखंड लोक सेवा परीक्षा में 30% आरक्षण दिए जाने के शासनादेश पर रोक लगा दी। कोर्ट ने आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाकर्ताओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी है। कोर्ट ने सरकार और लोक सेवा आयोग को 7 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।