उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को राज्य की मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने के आदेश को मंज़ूरी दी है। वर्तमान में उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा राज्य की मुख्य सचिव बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। गौरतलब है, राधा के पति अनिल रतूड़ी राज्य में पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं।

Load More