उत्तराखंड की सभी 7,795 ग्राम पंचायतों में खोले जाएंगे ‘ओपन जिम’: सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रदेश की सभी 7,795 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक ‘ओपन जिम’ खोलने की घोषणा की। इनका नाम 'मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा फिटनेस सेंटर' होगा। धामी ने एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें 'मुख्य सेवक' के रूप में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद से सरकार लगातार जनहित के फैसले ले रही है।