वन मंत्रालय ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (उत्तराखंड) में अवैध निर्माण व पेड़ों की कटाई के खिलाफ देहरादून स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के एक दल द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने पर बफर ज़ोन में आने वाले कालागढ़ में पेड़ों की अवैध कटाई व निर्माण का पता चला था।