उत्तराखंड के कोर्ट ने 27 दिन की बेटी की हत्या करने की दोषी मां को सुनाई उम्रकैद की सज़ा

उत्तराखंड की एक ज़िला अदालत ने गुरुवार को एक महिला को अपनी 27 दिन की बेटी की हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने महिला के पति को सबूत नष्ट करने के जुर्म में 4 वर्ष की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने महिला पर ₹8,000 व उसके पति पर ₹4,000 का जुर्माना भी लगाया।