उत्तराखंड के जोशीमठ के पास बद्रीनाथ हाईवे पर आईं नई दरारें
चमोली (उत्तराखंड) के ज़िलाधिकारी हिमांशु खुराना के मुताबिक, बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ से मारवारी के बीच नई दरारें आ गई हैं। उन्होंने बताया कि बीआरओ को इसको लेकर सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बकौल खुराना, लोगों ने कुछ मकानों में दरारें आने की शिकायत की जिसके बाद इंजीनियरों की एक टीम जांच के लिए भेजी गई है।