उत्तराखंड के डीजीपी ने अंकिता के पिता से फोन पर की बात, कहा- अभियुक्तों को दिलवाएंगे फांसी
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के बाद उनके पिता से फोन पर बात की। उन्होंने पीड़िता के पिता से कहा, "आपको आश्वस्त कर रहा हूं कि…सबूत पेश करके…इनको (अभियुक्तों) हर हाल में फांसी दिलवाएंगे।" इस मामले में बीजेपी से निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।