पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में भारत-नेपाल सीमा के पास शनिवार तड़के बादल फटने से काली नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते लगभग 50-घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के ज़िलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि करीब 170-लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बकौल अधिकारी, प्रभावित क्षेत्र में 132.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।