उत्तराखंड के हरिद्वार में हनुमान जयंती पर हुए पथराव के मामले में 11 लोग गिरफ्तार
हरिद्वार (उत्तराखंड) के भगवानपुर गांव में हनुमान जयंती पर हुई पथराव की घटना के मामले में पुलिस ने सोमवार को 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 11 को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, "गांव में पर्याप्त...पुलिसबल मौजूद है...लोगों के साथ बैठक...की जा रही है...स्थिति शांतिपूर्ण है।" भगवानपुर में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा पर पथराव हुआ था।